UGC के विरोध मे सवर्ण समाज ने की बैठक और भरा हुंकार

News Bharatwarsh
0
अररिया  : फ़ारबिसगंज के जे पी भवन में सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया जिसमें पुरे अररिया जिला के कौने कौने से सवर्ण समाज के सम्मानित लोग एकजुट हुए, बैठक में यूजीसी जैसे काले कानून के विरोध में आयोजित किया गया इस बैठक की अध्यक्षता विमल सिंह के द्वारा किया गया!बैठक में सभी ने एकजुट होकर कहा की अभी तक जिसकी भी सरकार बनी हैं सभी ने वोट तो सवर्ण से लिया लेकिन चुनाव के बाद सभी ने अपने अपने हिसाब से सवर्ण के खिलाफ कुछ ना कुछ कानून लाकर सवर्ण समाज को दबाने का प्रयास किया,और हमलोग सभी चुप बैठे हैं जिनके कारण आज हमारे बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं, अब हमलोग किसी भी स्तिथि में चुप नहीं बैठँगे, चाहे इसके लिए हमें सड़क से संसद तक जाना पड़े! आज का बैठक एक चेतावनी के तौर पर हैं और आगे का रूप रेखा तैयार करके एक भव्य संघठन का निर्माण किया जाएगा जो सवर्ण समाज का हक़ और आवाज के लिए तैयार रहेगा इसमें प्रत्येक घर का एक एक व्यक्ति सदस्य बनेगा!
बैठक में उपस्थित सदस्य 
अजय झा ,क्रांति कुंवर, भोला शंकर तिवारी, अशोक श्रीवात्स्व, रजत सिंह, सुबोध मोहन ठाकुर, रमेश सिंह, अभिषेक सिंह मनोज झा, देवेश ठाकुर, पवन सिंह, अमन झा, निशांत झा, रमन झा, विवेक झा, सुमीत मिश्रा, मनोज पांडेय, अंजनी सिंह, मेजर झा, चंद्र शेखर मिश्रा, सतीश श्रीवात्सव, रामनाथ झा एवं सेकड़ो की संख्या में सवर्ण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए!

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default