अररिया : फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज के अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जनसुराज के प्रत्याशी हाजी इकरामुल हक (इकराम बाबू) ने लगातार जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए आम मतदाताओं से सीधा संवाद शुरू कर दिया है।
मिर्जापुर, हरिपुर, रामपुर और अरराहा सहित कई पंचायतों में हाजी इकरामुल हक ने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों एवं विजन की जानकारी दी। ग्रामीणों ने जनसुराज की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब जनता बदलाव के मूड में है और नई सोच के साथ आगे बढ़ना चाहती है हम सब जनसुराज के साथ है।
हाजी इकरामुल हक ने कहा कि जनसुराज जनता के मूल मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शी शासन — के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे और सहयोग से एक नई दिशा देने का कार्य जारी रहेगा।
जनसुराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी का जनसंपर्क अभियान जनता के बीच गहरी पकड़ बना चुका है। युवाओं और महिलाओं में भी जनसुराज को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
पार्टी प्रतिनिधियों का कहना है कि फारबिसगंज ही नहीं, बल्कि पूरे अररिया जिले में जनसुराज को व्यापक समर्थन मिल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
मौके पर मो अनीस , कासिम साहब, जावेद अलम, तबरेज आलम, मुशर्रफ रेजा, ग़ालिब रेजा, इनामुल साहब, पवन कुमार, सुबोध कुमार ,गुड्डू कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
