फारबिसगंज : फारबिसगंज के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि CA Mayur Agrawal, श्री सुशील अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल के सुपुत्र, को The Institute of Chartered Accountants of India के पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद (EIRC) का 70वां अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।
सबसे कम आयु में चुनाव लड़कर अध्यक्ष चुने जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में शामिल सीए मयूर अग्रवाल ने अपने गृहनगर और पूरे प्रोफेशन का नाम रोशन किया है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने एक छोटे शहर के बड़े सपने देखने वाले बालक से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक की प्रेरणादायक यात्रा साझा की तथा युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
सीए मयूर अग्रवाल वर्तमान में ALP & Associates के संस्थापक पार्टनर हैं। यह फर्म नौ पार्टनर्स के साथ पाँच शाखाओं में कार्यरत है। इसका मुख्य कार्यालय कोलकाता में है तथा शाखाएँ फारबिसगंज, बेंगलुरु, मुंबई, तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ में स्थित हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवारजन एवं फर्म के सभी पार्टनर्स उपस्थित रहे। कोलकाता कार्यालय से सीए असीम प्रकाश, सीए अनुज लोहिया, सीए प्रतीक पटवारी एवं सीए श्रेया हमीरवासिया मौजूद थे। फारबिसगंज शाखा का प्रतिनिधित्व सीए निशांत गोयल ने किया। बेंगलुरु से सीए निधिश अग्रवाल, मुंबई से सीए स्नेहा केडिया एवं सीए रितेश केडिया तथा तिनसुकिया शाखा से सीए कौशल अग्रवाल समारोह में उपस्थित रहे।
यह अवसर फारबिसगंज एवं चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है।
