बिहार: डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवासीय विद्यालयों के शिक्षक भीषण कार्य-दबाव के खिलाफ लामबंद

News Bharatwarsh
0
फारबिसगंज  : बिहार के डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक इन दिनों घोर मानसिक और शारीरिक शोषण के दौर से गुजर रहे हैं। इसी क्रम में अपनी मांगों को लेकर फारबिसगंज 
डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवासीय विद्यालय में शिक्षकों ने काला फीता बांधकर अपना शांतिपूर्ण एवं अनुशासित विरोध जारी रखा।
शिक्षकों का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक यानी करीब 16.5 घंटे काम लिया जा रहा है। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा उनसे मेस ड्यूटी, हॉस्टल निगरानी और वार्डन जैसे गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे साप्ताहिक कार्य अवधि 115 घंटे तक पहुँच गई है।
यह स्थिति न केवल अमानवीय है, बल्कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) की धारा 27 का भी सीधा उल्लंघन है। शिक्षकों का तर्क है कि इस अत्यधिक दबाव के कारण वे पठन-पाठन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, जिसका सीधा प्रतिकूल प्रभाव छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है।
शिक्षकों ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को औपचारिक शिकायत पत्र भेजकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार इस संवेदनशील मामले पर क्या कदम उठाती है, क्योंकि थके हुए और मानसिक तनाव से जूझ रहे शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य सही ढंग से नहीं कर सकते।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default