30 मई को विद्यालय में होगी अभिभावक संगोष्ठी,बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर होगी चर्चा

News Bharatwarsh
0
अररिया : बिहार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 30 मई 2026 को राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में मध्य विद्यालय घीवहा में भी मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर विशेष बैठक आयोजित होगी।विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास, पढ़ाई के माहौल, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं अभिभावकों की सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बच्चे का बेहतर भविष्य तभी संभव है जब विद्यालय और अभिभावक दोनों मिलकर उसकी शिक्षा और व्यवहार पर ध्यान दें।प्रधानाध्यापक ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से समय पर विद्यालय पहुंचकर बैठक में भाग लेने की अपील की है। विद्यालय की ओर से बैठक की जानकारी प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क के माध्यम से दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक अभिभावक उपस्थित होकर अपने बच्चों की पढ़ाई और विकास से जुड़ी बातों को समझ सकें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default