अररिया : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, अररिया में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अररिया जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक बूथ एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक रूप से “मन की बात” सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री के विचारों एवं प्रेरणादायक संदेशों से जुड़ सकें। इसके लिए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपने पर भी विचार किया गया।
बैठक में जिला संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाने, आगामी चुनावी रणनीति, सदस्यता अभियान तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन कुमार यादव, उदय शंकर उदय, अशोक कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुराणा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, राजेश कुमार झा एवं राजेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चाँदनी सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्यमूर्ति संदीप, जिला उपाध्यक्ष अंजू लता झा, किरण कुमारी , उमेश मेहता एवं सुधीर भगत, जिला मंत्री कनकलता झा एवं सुष्मिता ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, जिला संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राजा मिश्रा, अररिया विधानसभा प्रभारी रजत सिंह, जोकीहाट विधानसभा प्रभारी जुबेर आलम, अररिया विधानसभा संयोजक विकाश भगत, मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय झा, अरुण सिंह कुमोद झा सहित दो दर्जनों से अधिक मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
