फारबिसगंज। प्रकाश बजाज, फारबिसगंज में मंगलवार को बजाज ऑटो की नई पल्सर रेंज की तीन मोटरसाइकिलों—नई पल्सर 125, नई पल्सर 150 और नई पल्सर N160 SS—का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बजाज ऑटो के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज विश्वास जी रहे। इस अवसर पर फारबिसगंज नगर परिषद की वाइस चेयरमैन नूतन भारती जी, उनके पति बुलबुल यादव जी, वाइस चेयरमैन राहुल चौधरी जी, युवा व्यवसायी इजहार अंसारी जी, युवा व्यवसायी आदर्श गोयल जी, पूर्व मुखिया सुनील मंडल जी सहित प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
बजाज ऑटो की ओर से एरिया सेल्स मैनेजर अनिल कुमार सिंह जी, एरिया सर्विस मैनेजर जाजीब हुसैन जी तथा बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर कुमार आशीष जी ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम प्रकाश बजाज के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय प्रकाश जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रकाश बजाज के सेल्स मैनेजर सूरज प्रभात ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ाया और नई पल्सर रेंज की विशेषताओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा तीनों नई मोटरसाइकिलों का अनावरण एवं लॉन्च किया गया। लॉन्च की गई मोटरसाइकिलों में नई Pulsar 125, नई Pulsar 150 और Pulsar N160 SS शामिल हैं।
इनमें Pulsar N160 SS विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नई N160 SS को आधुनिक तकनीक, दमदार प्रदर्शन और नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 18.5 PS पावर, 5-इंच TFT कंसोल विद Google Navigation, Intelligent Throttle, 4 Ride Modes, Traction Control और CRAWL Technology जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों ने नई पल्सर मोटरसाइकिलों को करीब से देखा और उनके फीचर्स की जानकारी ली। लॉन्च समारोह ने फारबिसगंज में बजाज पल्सर के प्रति ग्राहकों और बाइक प्रेमियों के उत्साह को भी प्रदर्शित किया।
प्रकाश बजाज की टीम ने सभी अतिथियों, ग्राहकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
