अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ की त्रैमासिक ई-पत्रिका ‘प्रज्ञानिका’ के नए अंक का भव्य प्रकाशन

News Bharatwarsh
0
बिहार। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के शिक्षकों द्वारा संचालित त्रैमासिक ई-शैक्षणिक पत्रिका ‘प्रज्ञानिका’ के द्वितीय खंड के तृतीय अंक का भव्य प्रकाशन किया गया। ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ के मार्गदर्शन में प्रकाशित यह पत्रिका राज्यभर के शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी, रचनात्मक एवं उत्कृष्ट प्रयासों को सामने लाने तथा शैक्षिक विमर्श को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम बन रही है।

पत्रिका के इस अंक के संपादन में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में राजभाषा परिषद के हिंदी विशेषज्ञ डॉ. चंदन श्रीवास्तव जी का प्रधान संपादक के रूप में कुशल मार्गदर्शन रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर की संपादक शुभी श्रीवास्तव जी ने इस अंक के संपादन, संयोजन और प्रस्तुतीकरण में मुख्य एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मेहनत, रचनात्मक दृष्टि और प्रभावी संयोजन के परिणामस्वरूप पत्रिका का यह अंक सुव्यवस्थित, आकर्षक और समृद्ध स्वरूप में पाठकों के समक्ष आया। संपादन टीम में सिवान की संपादक डॉ. पूनम कुमारी जी का भी विशेष योगदान रहा।

‘प्रज्ञानिका’ के इस अंक में शिक्षा, नवाचार, तकनीक, साहित्य, पर्यावरण, नीति, स्वास्थ्य, खेल, यात्रा और समसामयिक विषयों को विविध स्तम्भों के माध्यम से व्यापकता प्रदान की गई है। ‘शिक्षक गाथा’ स्तम्भ में शिक्षक स्रष्टा गगन कुमार जी ने मुजफ्फरपुर के राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्री केशव कुमार जी की वैश्विक शैक्षणिक यात्रा और उनके शैक्षिक योगदान पर चर्चा की है।

वहीं, ‘विद्यालय गाथा’ स्तम्भ में विद्यालय सूत्रधार पुरुषोत्तम कुमार जी ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय के महत्व को रेखांकित किया है। ‘छात्र गाथा’ के माध्यम से अंकुर कथाकार निवेदिता रानी जी ने बच्चों की प्रेरणा, प्रतिभा और उनकी संभावनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण पक्षों को साझा किया है।

आधुनिक तकनीक से पाठकों को रूबरू कराते हुए ‘डिजिटल दुनिया’ स्तम्भ में टेक्निकल लीड इंजी. शिवेंद्र प्रकाश सुमन जी ने एआई टूल्स के उपयोग और उनकी संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की है।

‘आलेख’ स्तम्भ में शब्द शिल्पी अंजली आनंद जी, शब्द शिल्पी अमृता चंद्रा जी और शब्द शिल्पी विपिन कुमार चौधरी जी ने निपुण बिहार, एफएलएन, रोजगारपरक सोच तथा शिक्षा-संस्कृति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं।

‘नवाचार’ स्तम्भ में पहेली मास्टर एवं नवोन्मेष लेखक मुकेश कुमार शर्मा जी ने भाषा शिक्षण में कला, संगीत और तकनीक के संगम पर अपने विचार साझा किए हैं।

‘NEP: नया सवेरा’ स्तम्भ में नीति चिंतक राघवेंद्र कुमार झा जी ने नई शिक्षा नीति और उपचारात्मक शिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पक्षों पर विमर्श किया है। वहीं, ‘विविध’ स्तम्भ में विविध विमर्शकार चंद्रकांत कुमार जी, विविध विमर्शकार बेबी अर्चना जी और विविध विमर्शकार आशीष अम्बर जी ने शिक्षकों की जनगणना यात्रा, जल संरक्षण और वैश्विक जल संकट जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों को प्रमुखता से उठाया है।

‘यात्रा वृत्तांत’ स्तम्भ में पर्यटन लेखक दुर्गामांगे जी ने अपने यात्रा अनुभवों को पाठकों के साथ साझा किया है। वहीं, ‘काव्य रंग’ स्तम्भ में काव्य संयोजक ब्रजेश कुमार वर्मा जी, काव्य संयोजक एवं पर्यटन लेखक बिनोद कुमार मंडल जी तथा काव्य संयोजक मधु कुमारी जी ने अन्य रचनाकारों के साथ मिलकर पर्यावरण एवं मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत की हैं।

‘योग एवं साधना’ स्तम्भ में आरोग्यम दूत राकेश कुमार जी ने शरीर और मन के संतुलन के महत्व पर अपने विचार रखे हैं। ‘खेल जगत’ स्तम्भ में खेल विशेषज्ञ शुभम कुमार जी ने हॉकी की दुनिया पर चर्चा की है, जबकि ‘प्रेरक प्रसंग’ स्तम्भ में सोनी वर्षा जी ने आत्म-संतोष के महत्व को रेखांकित किया है।

पत्रिका के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से संबंधित जानकारी कैलेंडर कोऑर्डिनेटर नेहा कुमारी जी ने प्रस्तुत की है। फोटो कोऑर्डिनेटर स्मिता ठाकुर जी ने बेहतरीन तस्वीरों का संयोजन किया है, जबकि समाचार संयोजक मृत्युंजय कुमार जी ने ‘सुर्खियाँ’ स्तम्भ के माध्यम से शिक्षा जगत की प्रमुख खबरों को साझा किया है। पत्रिका को आकर्षक और सुंदर स्वरूप प्रदान करने में डिज़ाइनिंग सहायक शुभम कुमार जी ने संपादक शुभी श्रीवास्तव जी का विशेष सहयोग किया।

पत्रिका के इस अंक को सफल बनाने में संस्थापक शिव कुमार जी, टेक्निकल लीड इंजी. शिवेंद्र प्रकाश सुमन जी और स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर केशव कुमार जी का विशेष मार्गदर्शन रहा। इसके साथ ही पाठ शोधक डॉ. विनोद कु. अध्याय जी, प्रमुख सलाहकार रंजेश कुमार जी तथा तकनीकी सहयोग के लिए अनुपमा प्रियदर्शिनी जी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उक्त जानकारी ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default