आरटीआई एक्टिविस्ट प्रसेनजीत कृष्णा ने देखिए जिलाधिकारी को किस मामले को लेकर लिखा पत्र

News Bharatwarsh
0
अररिया : नरपतगंज से अररिया के बीच से गुजरे NH 27 का जर्जर स्थिति का सुधार करवाने को लेकर बिहार विकास युवा मोर्चा के अध्यक्ष सह आरटीआई एक्टिविस्ट प्रसेनजीत कृष्ण ने अररिया डीएम को आवेदन जांच और कार्यवाही का मांग किया है।   मोर्चाध्यक्ष श्री कृष्ण ने कहा कि नरपतगंज से अररिया के बीच NH का बहुत बुरा हाल है। बड़े बड़े गढ्ढे हर जगह बने पड़े है। उससे आये दिन दुर्घटना घटित होते रहता है। खासकर बढेपारा,चकरदहा, फारबिसगंज पावर ग्रिड के पास,कॉलेज चौक ओवरब्रिज पर,पोठिया ओवरब्रिज के पास,हड़िया ओवरब्रिज पर और उसके दोनो तरफ यहां तक कि टोल प्लाजा से ठीक पहले पूरा रोड जर्जर है। इसके अलावा रोड सेफ्टी का ध्यान भी नही रखा जा रहा है।जहाँ जहाँ रोड क्रॉस करने का जगह बना हुआ है वहा न रेडियम न रेड लाइट इत्यादि की व्यवस्था है। उन्होंने कहा मैं खुद रोज अररिया आता जाता हूँ बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जर्जर रोड के वजह से मेरी नई गाड़ी बर्बाद हो गई है । यहां मेरे जैसे कितने राहगीर इस समस्या से रोज जूझ रहे है। NHAI वाले बड़े बड़े गड्ढे को हल्की फलकी चिप्पी लगाकर रिपेयर कर देता और फिर विभाग से भुगतान ले लेता है। यदि इसकी सही से जांच हो जाये खासकर रोड निर्माण मटेरियल का क्वाइलिटी जांच हो जाये तो करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर होगा.प्रसेनजीत कृष्ण ने डीएम से जांच कर उचित कार्यवाही करने का मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default