कुछ इस तरह मनाया गया आरएसएस का शताब्दी वर्ष,जानिए क्या रहा खास
February 14, 2026
0
अररिया : फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर मंडल में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन सह हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक माताएं एवं ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भावना व्याप्त हो गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रमुख श्वेताभ मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना उद्देश्य एवं कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य कर रहा है। वहीं जिला प्रमुख आदित्य वर्धन ने विश्व हिंदू परिषद के चल रहे अनेक कार्यक्रमों पर चर्चा की एवं समग्र हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए आवाहन किया ।परियोजना प्रमुख प्रणय वर्मा ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में चल रहे पांच परिवर्तन विषयों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आवाहन किया उन्होंने सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में धर्म प्रसार के मनीष गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म अत्यंत विशाल एवं उदार है उन्होंने समाज को नए से हम की भावना की ओर बढ़ते हुए जाती पार्टी के भेदभाव को समाप्त कर सुसंगठित और सम्राट समाज की स्थापना का संदेश दिया। वही प्रशासनिक संपर्क प्रमुख अंकुर चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए समग्र हिंदू समाज का अभिनंदन किया ।मौके पर प्रांत प्रमुख श्वेताभ मिश्रा, जिला प्रमुख आदित्य वर्धन ,प्रशासनिक प्रमुख अंकुर चौरसिया ,परियोजना प्रमुख प्रणय वर्मा, मनीष गुप्ता ,नवराज राम, संथाल समाज के धर्म गुरु रामू बाबा इत्यादि अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
