बिहार के शंभू नाथ झा को मिला NHRCCB India Icon Award

News Bharatwarsh
0
नई दिल्ली  : इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन – 2026 राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के लिए एक अत्यंत गरिमामय एवं विचारोत्तेजक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। यह अधिवेशन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।
उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन के दौरान डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि मानवाधिकार केवल संवैधानिक प्रावधान नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और सुरक्षा पहुँचाने की सतत प्रक्रिया है।  भविष्य की रणनीतियों पर गंभीर एवं सार्थक संवाद हुआ।

अधिवेशन में बिहार राज्य की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री शंभुनाथ झा जी के नेतृत्व में राज्य की टीम ने मानवाधिकार संरक्षण, संगठनात्मक विस्तार एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। उनके मार्गदर्शन में बिहार की टीम ने संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया है, जिसकी झलक अधिवेशन में स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
NHRCCB India Icon Award से श्री शंभु नाथ झा को मानवाधिकार एवं नेतृत्व के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default