फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत पछियारी झिरुवा पंचायत, संकुल बसगड़ा रामपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया मे सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में कुल 28 घंटे की विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित किया गया । पहले दिन विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं की विविधता से परिचित कराने के उद्देश्य से भाषा परिचय, वर्णमाला एवं सामान्य शब्दावली आधारित गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान हिंदी, संस्कृत, बंगला, भोजपुरी, मैथिली एवं उर्दू सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं की मूल शब्दावली, अभिवादन शैली तथा सांस्कृतिक विशेषताओं की जानकारी दी गई। कविता पाठ, रोल प्ले, संवाद अभ्यास एवं स्थानीय कला प्रदर्शन जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।पुरे सफ्ताह में वर्चुअल बाजार संवाद, स्थानीय भोजन एवं शब्दावली, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, मानचित्र गतिविधि, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति, भाषा अंताक्षरी, समूह गीत, नाटक एवं खेलकूद सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चेतना सत्र मे हर रोज बच्चो के बिच समाचार वाचन एवं भाषा सम्बंधित जानकारी साझा कर बच्चो मे जागरूकता का प्रयास किया गया। बच्चों मे हर रोज भाषा को लेकर चर्चा की गई। शिक्षक रंजेश कुमार ने बताया की भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत की आत्मा हैं। भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी है। कार्यक्रम के आख़िरी दिन विद्यालय के शिक्षक रंजेश कुमार, राम कुमार, सुमईया हुसैन अब्दुल खालिद, सितारा प्रवीन, फरहत बानो, शिक्षा सेवक बचनदेव कुमार,उपस्थित थे। जहाँ बच्चों को भारतीय भाषा एवं उनसे जुडी आवश्यक बाते साझा की गई।
3/related/default
