इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जदयू जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, लोजपा जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, रानीगंज के पूर्व विधायक अचमित ऋषिदेव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराना, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, भाजपा जिला महामंत्री आकाश राज एवं राजेंद्र यादव,
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चाँदनी सिंह, महामंत्री ज्योति भगत, भाजपा मंत्री कनकलता झा, सुष्मिता ठाकुर, अररिया विधानसभा प्रभारी रजत सिंह, शंभू शाह, धीरज पासवान, नृपेन्द्र सिंह, सुजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सर्किट हाउस में मौजूद थे।
माननीय मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद अररिया जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान नरपतगंज विधायक देवयंती यादव भी सहयोग कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। सर्किट हाउस में मंत्री जी के साथ एनडीए नेताओं ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
