एसएसबी ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 29 पशुपालक के 170 पशु हुए लाभान्वित

News Bharatwarsh
0
त्रिभुवन ठाकुर,अररिया
फारबिसगंज के 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट  शाश्वत कुमार आई.पी.एस के नेतृत्व में फुलकाहा  स्थित कोशिकापुर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। 
इस पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. घनश्याम पटेल उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब.पुर्णिया के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच व आवश्यक टीकाकरण किया गया।
इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के सौजन्य से स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई।

 एसएसबी द्वारा चलाये जा रहे कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सा शिविर में 29 सीमावर्ती पशुपालक के 173 पशु लाभान्वित हुए और 40 पशुओं का टीकाकरण किया गया।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।

मौके पर 56वीं वाहिनी के राणा कुमार सहायक कमांडेंट 12 अन्य  कार्मिक एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default