कड़ाके की ठंड में छात्राओं को मिला सहारा: कस्तूरबा विद्यालयों में बंटे 1400 कंबल, साथ में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित

News Bharatwarsh
0
पूर्णिया: जिला प्रशासन ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए एक सराहनीय पहल की है। जिला पदाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर जिले भर के केजीबीवी में व्यापक स्तर पर कंबल वितरण और स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया।सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) के नेतृत्व में कुल 1400 कंबल विभिन्न विद्यालयों में पहुंचाए गए। जलालगढ़, धमदाहा, बनमनखी और अमौर समेत जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में अधिकारियों ने जाकर अपने हाथों से छात्राओं को कंबल सौंपे।
प्रशासन की इस पहल में सिर्फ ठंड से बचाव ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने छात्राओं का हेल्थ चेकअप किया और आवश्यक टीकाकरण भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default