पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

News Bharatwarsh
0
अररिया जिले के सिकटी प्रखंड अंतर्गत मजरख पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-02 पर पोषण पखवाड़ा 2026 (9 से 23 अप्रैल) के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री शुभम कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा गृह भ्रमण कर लोगों को पोषण पखवाड़ा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों एवं समुदाय के बीच हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।

साथ ही पोषण रैली निकालकर जन-जन तक स्वस्थ जीवन का संदेश पहुंचाया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने अपने संबोधन में पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि कुपोषण जैसी समस्याओं से निपटा जा सके।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने कविता एवं गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस मौके पर पंचायत की सभी सेविका/सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक के साथ जिला समन्वयक पोषण अभियान श्री कुणाल श्रीवास्तव एवं मिशन समन्वयक सोहेब रूमो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default