जोकीहाट अंचल में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त

News Bharatwarsh
0
अररिया जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू/मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 को खान निरीक्षक, अररिया द्वारा जोकीहाट अंचल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान अवैध बालू/मिट्टी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त ट्रैक्टर का पंजीकरण संख्या SR No- RACL01987EA बताया गया है। उक्त ट्रैक्टर को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई हेतु जोकीहाट थाना में सुरक्षित रखा गया है।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित वाहन पर लघु खनिज नियमावली के अंतर्गत लगभग 1.05 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला भर में लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default