अररिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान

News Bharatwarsh
0
अररिया। राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित एच पी पेट्रोल पंप के बगल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र अररिया में सोबर लाइफ फाउंडेशन एवं टीम सेवक बंधु के संयुक्त सौजन्य से “नर सेवा नारायण सेवा, रक्तदान जीवनदान” रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों रक्तदानवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सोबर लाइफ फाउंडेशन के डायरेक्टर रूपेश चौधरी एवं टीम सेवक बंधु के अध्यक्ष नीरज भगत ने किया। वहीं टीम सेवक बंधु के सचिव निशांत झा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर राहुल शांडिल्य, राहुल यादव, सोनू शाह, प्रवीण शाह, दिलीप झा, पुष्कर झा, सुजीत गुप्ता, तपेश साह एवं सरपंच सरजी लाल सदा सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने भी शामिल होकर सभी समिति सदस्यों एवं रक्तदानवीरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर का माहौल सेवा, समर्पण और मानवता के भाव से ओतप्रोत रहा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default