Araria : राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय अररिया में गरीबों,शोषितों,वंचितों की आवाज राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की 79 वीं जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी।
राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. अविनाश आनंद की अध्यक्षता में केक काटकर और वृक्षारोपण कर श्रद्धेय लालू प्रसाद यादव जी का जन्मदिवस मनाया गया।जिला अध्यक्ष डॉ. आनंद ने कहा की लालू जी ग़रीब,वंचित,शोषित की आवाज और उनके मसीहा है।उन्होंने ने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को संवैधानिक अधिकार दिलवाकर सामाजिक न्याय करने काम किया है।सही मायने में लालू जी सामाजिक न्याय के पुरोधा,सामाजिक समानता,शोषितों को संवैधानिक अधिकार दिलाने के वाहक रहे हैं।आज उनके जन्मदिवस पर राजद परिवार उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता है।
जन्मदिवस के अवसर पर राजद के जिला प्रधान महासचिव रामनारायण बिश्वास,जिला उपाध्यक्ष लालमोहन यादव,जिला महासचिव दीपशेखर जिम्मी,राशिद रूमी,कमाले हक,जिला कोषाध्यक्ष सुधीर यादव,प्रखंड अध्यक्ष नसीम,नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास,जिला कार्यालय प्रभारी संतोष यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष संजीत मंडल,युवा राजद के मोहतासिम,कुमार मंगलम,शुभम कुमार,नन्हे प्रियदर्शी,राजा यादव,राजेश कुमार मुन्ना,अमन कुमार,मनोज सहनी सहित काफी लोग मौजूद रहे।
