उत्तर प्रदेश हमीरपुर : सिसोलर थाना क्षेत्र निवासी सौरभ ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं द्वारा उस पर और उसके परिवार पर हमला किया गया, जिसमें उसकी विधवा माता घायल हो गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मृगांक शेखर पाठक ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
सौरभ का आरोप है कि कथित खनन माफिया गिरोह की अगुवाई करने वाली महिला उन्नति के संबंध co मौदहा राज कुमार पांडेय, Sho संतोष, SHO सिसोलर ब्रजेश कुमार यादव* के कुछ पुलिस अधिकारियों से हैं, जिसके चलते उसके विरुद्ध लगातार मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर झूठे मुकदमे दर्ज किए/कराने की कोशिश की जा रही है। सौरभ ने दावा किया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध खनन के वीडियो और साक्ष्य जुटा रहा है, जिससे कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका उजागर हो सकती है।
पीड़ित ने मांग की है कि उपरोक्त संलिप्त पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर कथित खनन माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष विभागीय जांच कराई जा
