लदनिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" के तहत जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ० धनंजय कुमार ने विश्वास जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय परिसर में फलदार आम के पौधा लगाए। यह पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अच्छी पहल माना जाता है। उन्होंने बताया की लगातार पेड़ों की कटाई होने से परिस्थिति हमेशा प्रतिकूल होती जा रही है। इससे लोगों को कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। कभी भीषण गर्मी तो कभी पानी का स्तर भी काफी नीचे चले जाने से पानी की समस्या हो जाती है। कभी सूखा पड़ जाता है तो कभी बाढ़ आ जाता है। उन्होंने अपनी मां की याद में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया यह पौधारोपण उनकी मां के प्रति प्रेम व सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास है बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक सुंदर तरीका है। पेड़ लगाना न केवल आने वाली पीढियां के लिए ऑक्सीजन का स्रोत है बल्कि यह धरती को जलवायु संकट से बचाने का महत्वपूर्ण कदम भी है। इसलिए सभी लोगों को कम से कम दस दस पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मियों से भी आग्रह किया की इस साल कम से कम एक-एक पौधा सभी लोग जरूर लगाए।
इस अवसर पर विश्वास जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड महथा के अध्यक्ष शीला देवी, सचिव गीता देवी, कोषाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, क्लस्टर फैसिलिटेटर शिवकुमार तथा मास्टर बुक कीपर रामकुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।
