वही प्रथम दिन शताब्दी ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, परिचय सत्र, विद्यालय गाथा, विद्यालय गौरव प्रदर्शनी का आयोजन होगा। दूसरे दिन मुख्य समारोह आयोजित होगा जिसमें प्रार्थना सत्र, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शताब्दी स्मृति चिन्ह का अनावरण, व ग्रैंड डिनर करने पर सहमति बनी। मार्गदर्शक मंडली के सदस्य के रूप में प्रशांत प्रवीण, तमाल सेन, गणेश अग्रवाल, तपास कुमार नन्दी उर्फ गोपाल कुमार, अशोक दास, देवाशीष दे सहित अन्य को शमिल किया गया। संयोजक राशिद जुनैद के साथ ब्रजेश द्विवेदी, दीपशिखा, इम्तियाज भारती, मेराज अंसारी को सह संयोजक नामित किया गया। वही कार्यशील कमेटी में साबिया कौसर, विद्यासागर कुमार ,वारिस अंसारी, मोहम्मद अली, निर्भय आनंद, जागृति सिंह, पायल कुमारी, सविता ठाकुर को सदस्य नामित किया गया। बैठक का सफल संचालन ब्रजेश द्विवेदी व धन्यवाद ज्ञापन तमाल सेन के द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से 1968 से 2023 बैच तक के पूर्व विद्यार्थी उपस्थित हुए। जिसमें से कई दशकों बाद विद्यालय में आकर भावुक होते हुए अपनी यादों को ताजा करने का प्रयास करते दिखे।
