जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग के कार्यों समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निदेश

News Bharatwarsh
0
जिला पदाधिकारी अररिया  विनोद दूहन की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल अधिष्ठापन एवं कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छत पर मुफ्त सोलर पैनल अधिष्ठापन कराने हेतु जीविका के माध्यम से सहमति पत्र लेने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अप्रैल माह तक विद्युत प्रमंडल अररिया में 212 तथा विद्युत प्रमंडल फारबिसगंज में 670 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर वेंडर चयन की प्रक्रिया को तेज करते हुए लाभुकों को प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित शाखा प्रबंधकों से समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही, कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि स्थानीय वार्ड सदस्य, मुखिया एवं मीटर रीडर के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु प्रखंडवार जीविका समूहों के माध्यम से सहमति पत्र भरवाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया श्री गौरव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज श्री राजेश प्रियदर्शी सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default