रसना सेवा संस्थान ने आयोजित किया आदर्श सामूहिक विवाह समारोह: 21 जोड़ों का हुआ विवाह

News Bharatwarsh
0
​रांची : रविवार को 'रसना सेवा संस्थान' के तत्वावधान में एक अत्यंत सराहनीय और सामाजिक संदेश देने वाला सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के 21 निर्धन जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से कराया गया।
​इस आदर्श विवाह समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में 'दहेज प्रथा का उन्मूलन' और 'कन्या सम्मान' को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान के निदेशक माननीय सुखेर मुंडा जी के अथक प्रयासों एवं अध्यक्ष रोहित ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनय कुमार निराला के मार्गदर्शन में संभव हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता और सचिव जी.एन. बाबू की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
​समारोह में स्थानीय महापौर श्रीमती रोशनी खलखो और उप-महापौर श्री निरज कुमार ने सम्मिलित होकर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और संस्थान के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
 इस अवसर पर संस्थान द्वारा वर-वधू को वस्त्र और गृहस्थी के उपयोगी उपहार भेंट किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है। 
कार्यक्रम में अनिकेत राज, कमलेश ठाकुर, मिना कुमारी, पुनम राय, चंदन कुमार एवं बिहार से पत्रकार सह समाजसेवी त्रिभुवन ठाकुर,हाजीपुर काश्यथ समाज के जिलाध्यक्ष विनय निराला,प्रख्यात शिक्षाविद एसएस सिन्हा,शुभम चौधरी,अजीत झा, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default