सेवा समाधान दिवस में एसडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

News Bharatwarsh
0
फारबिसगंज। सेवा समाधान दिवस के तहत सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री अभय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों की समस्याओं और मामलों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न लोगों की ओर से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त मामलों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सेवा समाधान दिवस के दौरान लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मामलों को प्रशासन के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

मौके पर अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी, फारबिसगंज थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default